फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आफिस के सिपाही की बेटी लापता

Wed, 06 May 2015 01:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली सिपाही की बेटी लापता हो गई। युवती के देर शाम तक घर न लौटने पर चिंतित परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके के करगैना निवासी सिपाही एसएसपी आफिस में तैनात हैं। उनकी 22 वर्षीय पुत्री  पीलीभीत रोड स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज में बीएड में पढ़ती है। वह सोमवार दोपहर बारह बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली और शाम तक नहीं लौटी। इस पर परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने नाते रिश्तेदारी में सपर्क कर छात्रा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार को छात्रा की मां ने थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छात्रा के मय फोटो से इसकी सूचना डीसीआरबी के माध्यम से सभी थानों में करा दी गई है। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे जंक्शन आदि पर छात्रा के गुमशुदगी का मय फोटो से मजमून चस्पा कराकर उसकी तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि चूंकि छात्रा कोई मोबाइल नहीं चलाती थी और न ही मोबाइल अपने साथ ले गई है। एसओ ने बताया कि छात्रा के बारे में सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें