फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर नकदी भरा बैग उड़ाया

Tue, 05 May 2015 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुदेशिया फाटक पर कार का शीशा तोड़कर उचक्का पीछे शीट पर रखा बैग चुरा ले गया। बैग में ढाई लाख रुपये कैश के साथ गाड़ी के कागजात आदि थे। व्यापारी ने इसकी सूचना इज्जतनगर थाने में दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव निवासी जतप्रीत सिंह चिप्स के थोक व्यापारी हैं। वह चिप्स पैकेट की बरेली में भी काफी मात्रा में सप्लाई करते हैं। सोमवार को भी वह कारोबार के सिलसिले में बरेली आए थे और रात सवा आठ बजे कार से हल्द्वानी लौट रहे थे। कुदेशिया फाटक क्रास करते ही पुल के नीचे कार पंचर हो गई। इस पर कारोबारी ने उसमें दूसरा टायर फिट किया और पानी की बोतल लेने के लिए दुकान पर चले गए। तभी कार की पिछली सीट पर रखा बैग कोई उचक्का कार का शीशा तोड़कर चुरा ले गया। पानी की बोतल लेकर लौटे कारोबारी ने बैग गायब देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि बैग में गाड़ी के कागजात, दुकान की चाबी, बिल बुक और ढाई लाख रुपये थे। कारोबारी ने थाना इज्जतनगर पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। इस बाबत एसओ कमल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें