फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का एजीएम बताकर साढ़े पांच लाख ठग लिए

Thu, 23 Apr 2015 01:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एजीएम बताकर रिटायर शिक्षक राम सिंह से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए गए। एसएसपी के आदेश पर मामले में आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिहारीपुर निवासी राम सिंह रूद्रपुर(उत्तराखंड) के राजकीय इंटर कॉलेज से 2013 में रिटायर हुए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात एक अंजान व्यक्ति से हो गई। गोल्डन ग्रीन पार्क का रहने वाला बताते हुए उसने खुद को एसबीआई का एजीएम बताकर अपना नाम अशोक अग्रवाल बताया। राम सिंह को उसी वक्त पेंशन बेचने के बाद मोटी रकम मिली थी। अशोक अग्रवाल रामसिंह से कहने लगे कि वह आपको एफडी में दूसरी बैंकों से एक फीसदी ब्याज अधिक दिला देगा। इस पर उन्होंने 24 जनवरी को पांच लाख रुपये अशोक अग्रवाल के खाते में अपने खाते से ट्रांसफर करा दिए थे। इससे पहले 9 जनवरी को उसने 25-25 हजार करके दो दफा में 50 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए थे। इसके बाद से अशोक अग्रवाल गायब हो गए। परेशान होकर रामसिंह भटकते रहे। बैंक अफसरों ने भी उनकी एक नहीं सुनी। इस पर उन्होंने एसएसपी को अपना दर्द सुनाया। एसएसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें