फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नहीं बन सकी तो आत्मदाह कर लिया

Fri, 10 Apr 2015 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संतान न होने के कारण कथित रूप से ससुराल वालों की उलाहना से तंग युवती ने आत्मदाह कर लिया। कैंट इलाके की इस युवती के मायके वालों ने गुड़िया को जलाकर मारे जाने की आशंका जताई है और बताया जा रहा है कि युवती ने ऐसे ही बयान जिला अस्पताल कर्मियों को भी दिए। हालांकि मृत्यु पूर्व मजिस्ट्रेटी बयान नहीं हो सके और न ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

कैंट इलाके के मोहनपुर निवासी सोनू वर्मा की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया वर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे परिवार वाले रेफर कराकर निजी अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में कर्मचारियों को गुड़िया ने बताया कि संतान न होने पर ससुराल वाले उसे अक्सर मारते- पीटते थे और खाना भी नहीं दिया जाता था। आरोप है कि शादी के तीन साल बाद भी संतान न होने पर ससुराल वाले उसे बेहद तंग करते थे और इसी के चलते उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। इमरजेंसी के डॉक्टर ने बताया कि गुड़िया की हालत काफी नाजुक थी, इसलिए परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए। उसका बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस को सूचना भेज दी गई। देर रात गुड़िया ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कोतवाली में मेमो भेजा। सूचना पर गुलाबनगर में रहने वाले मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने भी संतान न होने पर गुड़िया को जलाकर मारने की आशंका जताई। दूसरी तरफ गुड़िया के  पति सोनू का कहना है कि वह घर पर नहीं था। गुड़िया अकेली ही घर पर थी और वह जब घर लौटा तो उसे झुलसी अवस्था में लेकर जिला अस्पताल आया, लेकिन निजी अस्पताल ले जाने के बाद भी वह नहीं बच सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें