फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाला बताकर घर में घुसे बदमाश, लूटपाट

Sun, 05 Apr 2015 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 हथियारबंद बदमाश खुद को पुलिस कर्मी बताकर पूर्व प्रधान के चाचा के घर घुस गए। इसके बाद परिवारवालों को बंधक बनाकर लूटपाट की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव खजुरिया सैदपुर के पूर्व प्रधान रेहान खां के घर से कुछ ही दूर पर उनके चाचा नईमुद्दीन का घर है। शुक्रवार रात तीन बजे करीब नौ हथियारबंद बदमाशों ने नईमुद्दीन के घर का दरवाजा खटखटाया। खुद को पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाने को कहा। जैसे ही नईमदुद्दीन ने दरवाजा खोला बदमाश अंदर घुस आए और उन्हें व उनकी पत्नी शकीला बानो को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी 11 हजार की नकदी, सोने के टॉप्स, कुंडल, पैंडिल, पायजेब आदि करीब एक लाख की संपत्ति लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद नईमुद्दीन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें बंधन मुक्त कराया। शनिवार सुबह थाने पहुंचकर पीड़ित ने घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें