फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी बढ़ाने पर हंगामा, बाजार बंद

Sun, 29 Mar 2015 01:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर रेलवे क्षेत्र की न्यू मॉडल मार्केट में नए ठेके के साथ तहबाजारी की दर बढ़ने से हंगामा बरप गया। नाराज ढाई सौ दुकानदारों ने अपनी दुकानें और फड़ समेटकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ठेकेदार के आने पर दोनों तरफ से गहमागहमी भी हुई। शाम तक नतीजा नहीं निकल सका था।
विज्ञापन

रेलवे की संपत्ति में बने इस विशाल मार्केट का हर साल ठेका दिया जाता है। इस बार भी रेलवे ने पुराने ठेकेदार बंटू का ठेका रिन्युवल कर दिया। दुकानदारों की मानें तो बंटू ने शुक्रवार को उन लोगों से जबरन 35 रुपये वसूल किए। अभी तक वे 30 रुपये देते थे। ठेकेदार ने साफ कह दिया कि शनिवार से वह हर दुकान से 40 रुपये वसूल करेंगे। शनिवार सुबह दुकानदारों ने बैठक की और दुकानें न खोलने का इरादा कर लिया। यहां सब्जी की 108 दुकानें हैं। इनमें से अधिकांश दुकानदार थोक मंडी से सब्जी ला चुके थे। बावजूद सर्वसम्मति से हुए निर्णय के बाद उन्होंने भी दुकानें बंद रखने का फैसला किया। रेडीमेड कपड़े वाले, चावल वाले और परचून के दुकानदार भी इनके साथ आ गए। सभी ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। थोड़ी देर में ठेकेदार बंटू भी पहुंच गए। वहां उन्होंने दुकानदारों को समझाने की कोशिश की पर वे नहीं माने। ठेकेदार वापस लौट आए। बंटू का कहना था कि पहले उन्होंने 14 लाख में ठेका लिया था। इस बार ठेका 16 लाख में मिला है। वे कुछ ज्यादा वसूली नहीं करेंगे तो ठेके की रकम घर से थोड़े ही देंगे। शाम तक गतिरोध बरकरार था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें