शहर के पुराना रोडवेज पर मंगलवार को एक बदहवास हालत में युवती घूमती मिली। लोगों ने उसका दर्द जाना तो जो कुछ उसने बताया कि उसे सुनकर सब दांतों तले जवान दाब कर रह गए।
मझोला (पीलीभीत) की रहने वाली इस युवती ने बताया कि उसकी मां की काफी समय पहले मौत हो गई। पिता ने दूसरी शादी कर ली। युवती ने बताया कि वर्ष 2010 में उसके पति की भी मौत हो गई और उसने पिता के घर शरण ली। यहां उसकी सौतेली मां ने उसके साथ बेहद खराब व्यवहार किया। आरोप है कि मां ने उसे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के हाथ महज तीन हजार रुपये में बेच दिया। बताया कि ये खरीददार उसे दिल्ली ले गया और खाना भी नहीं दिया। एक कमरे में उसे बंधक बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही उसे जिस्म फरोशी के लिए विवश किया। बात न मानने पर जलती बीड़ी से उसके शरीर पर गोदा गया। आग से गोदे गए निशान सभी देख कर हैरत में रह गए। युवती ने बताया कि खरीददार ने उसको जब जिस्म फरोशी में धकेला तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और वह मौका पाकर भाग आई। युवती की दु:ख भरी कहासुनी सुनकर कुछ लोगों ने उसकी आर्थिक मदद की और पीलीभीत के लिए बस में बैठाकर भेज दिया।