बेटी की मौत के सदमे में डूबे चावल कारोबारी और उनकी पत्नी को उनके ही रिश्तेदारों ने ठग लिया। तंत्र विद्या से बेटी की आत्मा की शांति का झांसा देकर दंपति से छह लाख रुपये ऐंठ लिए। बारादरी थाने में तहरीर दे दी गई है।
बारादरी इलाके के फाल्तूनगंज निवासी चावल कारोबारी भूपेंद्र नाथ ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री मनी की चार साल पहले मौत हो गई थी। तब से दोनों सदमे में थे। सहारे के लिए नीलम ने अपने ममेरे भाई और उसके पुत्र की मदद ली। दोनों ने बेटी की आत्म की शांति के लिए तंत्र विद्या की बात कही। भूपेंद्र का आरोप है कि तंत्र विद्या के नाम पर पिता-पुत्र ने उनकी पत्नी से बाइस अक्तूबर 2014 को 50 हजार, 10 नवंबर को 50 हजार और 25 नवंबर को 50 हजार के अलावा करीब साढे़ चार लाख के जेवर ले लिया। ठगी का अहसास होने पर रकम और जेवर वापस मांगा तो दोनों झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।