मलिहाबाद-बाराबंकी में जहरीली शराब से 36ं लोगों की मौत होने के बाद आबकारी विभाग की नींद खुल गई है। विभाग ने मिथाइल से बनने वाली शराब पर अंकुश लगाने के लिए ढाबों पर छापे मारने का अभियान शुरू किया है, साथ ही टैंकरों की भी निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने इसके साथ अवैध शराब धंधे में लिप्त 60 गांवों को चिन्हित कर उनमें छापे मारने के लिए टीमें बना दी हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि है कि वे शराब के अवैध कारोबार की जानकारी कंट्रोल रूम को दें।
डीएम ने सभी थाना प्रभारी प्रभारियों से कहा है कि वे अपने इलाके के ढाबों पर मिथाइल अल्कोहल टैंकर नियमित चेक कराएं और उन्हें ढाबोें पर खड़ा न होने दें। डीएम ने बताया कि जिले में 60 गांव ऐसे हैं जहां अवैध शराब का धंधा होने की सूचना है। इसलिए पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त छापा दल बना दिया है। अवैध शराब की सूचना देने वालों के लिए तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम शुरू कराए गए हैं।
पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार पकड़े
बरेली। जिला प्रशासन ने पुलिस को भी कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिएा हैं। इंस्पेक्टर कैंट रामवीर यादव ने बताया कि छापा मारकर मिर्जापुर निवासी प्रताप की पत्नी सोमवती और रामकुमार की पत्नी चांदनी को दस-दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चौबारी निवासी विक्की चौहान और संजीव को भी 20 लीटर शराब समेत पकड़ा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर चिन्हित गांव बभिया, चौबारी और मिर्जापुर में लगातार दबिश दी जा रही है। आबकारी विभाग ने भी मीरगंज से लेकर फरीदपुर तक हाईवे पर ढाबों पर छापे मारे।
बाक्स:::
मोबाइल फोन नंबर 94544 66480 पर लोग अवैध शराब और कारोबार की जानकारी दे सकते हैं। जिला आबकारी अधिकारी आनंद शंकर राय ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा।