फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से चुरा ले गए गेहूं की बोरियां

Wed, 14 Jan 2015 01:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अंगूरी टांडा के कुछ लोग सोमवार रात रामगंगा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डाला खोलकर गेहूं के तमाम बोरे चुरा ले गए। आरपीएफ ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर इस घटना में शामिल सात चोरों को दबोचा है। उनकी निशानदेही पर मालगाड़ी से चुराए गए गेहूं के 27 बोरे बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

पटियाला से गेहूं लादकर चनेहटी (बरेली) स्टेशन आा रही मालगाड़ी सोमवार देर शाम सिग्नल डाउन न होने पर रामगंगा स्टेशन के पास रुक गई। वहीं रेलवे लाइन किनारे पहले से छुपे लोगों ने ट्रेन की एक बोगी का डाला खोल लिया और गेहूं के तमाम बोरे नीचे गिरा दिए। इनमें से ज्यादातर बोरे वे उठा ले गए, लेकिन कुछ बोरे ट्रेन छूटने के बाद ट्रैक के किनारे ही पड़े रह गए। ये बोरे देखकर गार्ड ने इसकी सूचना बाकी टाकी के जरिये रामगंगा के स्टेशन मास्टर को दी। वहां से चनेहटी स्टेशन और बरेली जंक्शन आरपीएफ को सूचना दी गई। ट्रेन से गेहूं चोरी होने की सूचना मिलने पर रेल अफसरों और आरपीएफ में खलबली मच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएस गंगवार और चनेहटी चौकी इंचार्ज सोनू कुमार मौके पर पहुंचे। रात में ही कई जगह ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं और सुभाषनगर थाना क्षेत्र के अंगूरी टांडा में रहने वाले सात लोग दबोच लिए। इनमें नजर हुसैन, उरमान अली, तहरीन, नसीम खान, मुश्ताक, अमीन हुसैन और संगूरा शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर मालगाड़ी से चोरी हुआ 217 बोरे गेहूं बरामद कर लिया गया। बरेली आरपीएफ थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। आरपीएफ के मुताबिक मंगलवार सभी सातों लोग रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किए गए। रेलवे मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें