फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद किला के, स्ट्रीट लाइट लगवाईं फाइक इंक्लेव में

Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
किला इंग्लिशगंज वार्ड नंबर 65 के पार्षद मो. नासिर को अपने स्ट्रीट लाइट तो अपने वार्ड में  लगवाने को दी गई लेकिन उन्होंने यह लाइटें फाईक इंक्लेव कालोनी में लगवा दीं। जब पार्षद अतिरिक्त लाइटें मांगने आए तो नगर आयुक्त की उनसे तीखी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आयुक्त ने इनको कमरे में दोबारा प्रवेश न करने की हिदायत दे दी। 
विज्ञापन

मो. नासिर किला क्षेत्र से पार्षद हैं। लेकिन उनका आवास पीलीभीत बाईपास स्थित फाईक इंक्लेव में है। सभी पार्षदों के वार्डों में 10- 10 स्ट्रीट लाइट लगाने को दिये गए थे। मो. नासिर ने अपने वार्ड में इन लाइटाें को न लगवाकर अपनी कालोनी में लगवा दिये। गुरुवार को अतिरिक्त लाइट की मांग को लेकर पार्षद नगर निगम पहुंचे तो उन्हें लाइट देने से मना कर दिया। उन्होंने नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव से मुलाकात की तो उन्हाेंने भी इस पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त का कहना था कि लाइटें वार्ड में लगाने को दी जा रही हैं लेकिन इन्हें किसी दूसरी जगह क्यों इस्तेमाल किया गया। इसमें भी फाईक इंक्लेव न तो बीडीए अप्रूव्ड है और न ही नगर निगम को हैंडओवर है, ऐसे में यहां लाइट लगाया जाना और गलत है। पार्षद ने नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि किसी महिला के कहने पर इसी कालोनी में पार्क बनवा दिया गया, लेकिन मैंने लाइट लगवा दी तो क्या गलत हुआ। इस पर मामला और बढ़ गया। नगर आयुक्त ने पार्षद को दोबारा कमरे में आने से मना कर दिया है। उन्होंने प्रकाश अधीक्षक जितेंद्र उपाध्याय को भी फटकार लगाई। कहा कि पार्षद के वार्ड में खुद प्रकाश अधीक्षक जाकर लाइट लगवाएं। 

फाईक इंक्लेव में लाइट लगवा दी तो क्या गलत किया। क्या यहां की जनता भी अंधेरे में रहती, उसे भी उजाले में रहने का अधिकार है। मैंने अपने वार्ड में भी लाइट लगवाई हैं मोहल्ले जगमग कर रहे हैं। इसलिए और लाइट मांगी थी। लेकिन नगर आयुक्त बिगड़ने लगे। वह मुस्लिम विरोधी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. नासिर, पार्षद, इंग्लिशगंज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें