फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में निर्माण पर गरमाया माहौल, तनाव

Mon, 27 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर के कानून गोयान में धार्मिक स्थल में निर्माण को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। विरोध होने पर पुलिस ने काम रुकवा दिया। दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बैठाकर मसला सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इससे दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विवाद के लिए जिम्मेदार दस लोगों को चिहिन्त करके कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 2013 में भी इसी धार्मिक स्थल में निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर काम रुकवा दिया था। ईद के बाद दोनों पक्षों को बैठाक र इस मसले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मोहल्ला कानून गोयान में धार्मिक स्थल की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य हो रहा था। इस दौरान व्यापारी नेता शोभित सक्सेना ने थाने पहुंचकर निर्माण का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बिना परमीशन के धार्मिक स्थल में निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। सीओ सिटी प्रथम भी थाने पहुंच गए। उन्होंने शोभित और उनके साथियों की पूरी बात सुनी। इसके बाद सीओ प्रभारी निरीक्षक को लेकर मौके पर पहुंचे और धार्मिक स्थल के निर्माण रुकवा दिया। पुलिस धार्मिक स्थल पर काम रुकवाने पहुंची तो वहां भी भीड़ जमा थी। धार्मिक स्थल की कमेटी से जुड़े मोहसिन रजा का कहना था कि मोहल्ले की किसी व्यक्ति को निर्माण से आपत्ति नहीं है। बाहर के लोग बिना वजह माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। निर्माण कार्य रुकवाने के बाद मोहसिन रजा और उनके साथी भी थाने पहुंच गए। इस दौरान यह तय हुआ कि अभी धार्मिक स्थल में यथा स्थिति बनी रहेगी। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव है। एहतियातन पुलिस को कानून गोयान इलाके में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के दस लोगों को चिहिन्त कर लिया है। उन्हें पाबंद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।         
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें