फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े व्यापारी की पत्नी और बेटी से लूट की कोशिश

Wed, 20 Jul 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
घायल म‌ह‌िला
विज्ञापन
मंगलवार की देर खुर्रम गौंटिया के सामने और मानसिक चिकित्सालय के पीछे बाइक सवार बदमाशों ने रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी की स्कूटी सवार पत्नी और बेटी से बैग लूटने की कोशिश की।  इस दौरान बेकाबू हुई स्कूटी से गिरकर मां-बेटी जख्मी हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।  
विज्ञापन

महानगर कॉलोनी में रहने वाले जसपाल सिंह चावला की कोतवाली के सामने चावला फैशन नाम से दुकान है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जसपाल ने अपनी दुकान बंद की। वहां से जसपाल की 50 वर्षीय पत्नी सत्येंद्र कौर और उनकी 27 वर्षीय बेटी किरनदीप कौर स्कूटी पर घर के लिए चलीं। उनके पीछे जसपाल सिंह कार में जा रहे थे। किरनदीप के मुताबिक वे चौकी चौराहे और गांधी उद्यान होकर खुर्रम गौंटिया के सामने मानसिक चिकित्सालय के पीछे हीरो होंडा की एजेंसी के पास पहुंची होंगी। तभी सामने से एक बाइक पर दो युवक तेजी से आए और स्कूटी पर पीछे बैठीं सत्येंद्र कौर से बैग छीनने लगे। अचानक झपट्टा लगने से वह नीचे रोड पर गिर गईं, लेकिन उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। फिर किरनदीप ने भी स्कूटी छोड़ दी और शोर मचाया । आसपास के  लोग इकट्ठे होते उससे पहले लुटेरे बैग छोड़कर भाग गए। रोड पर गिरने से सत्येंद्र कौर बुरी तरह घायल हो गईं। आसपास के लोग घायल महिला को गांधी उद्यान के पास एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर उन्हें डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। करीब बीस मिनट बाद जसपाल भी पीछे से पहुंच गए। उन्होंने सत्येंद्र कौर को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। जहां वह कोमा में है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी समीर सौरभ भी पहुंच गए। एसपी (सिटी) ने बताया कि घटना स्थल के पास एक डेरी पर सीसी टीवी लगा है, जिसमें लुटेरों के फुटेज हैं। उनके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
आइसक्रीम लेने में लेट हो गए जसपाल
घर जाते समय रास्ते में जसपाल आइसक्रीम खरीदने लगे। इससे उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में 20 मिनट लग गए। इसी बीच लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। वह घटना स्थल  पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी पत्नी को ऑटो रिक्शा से भीड़ में शामिल लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचा चुके थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें