फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्तरीय सुरक्षा में होंगे मुख्यमंत्री

Sun, 21 May 2017 01:40 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
तीन स्तरीय सुरक्षा में होंगे मुख्यमंत्री - फोटो : तीन स्तरीय सुरक्षा में होंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री लिए पांच घंटे एयरबेस से सर्किट हाउस तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विकास भवन शनिवार शाम को ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने सर्किट हाउस और विकास भवन में सघन जांच अभियान चलाया गया।  एंटी सबोटाज टीम फूलों की माला और गुलदस्तों की जांच के बाद ही किसी को सीएम तक पहुंचने देगी। बिना पहचान पत्र कोई भी विकास भवन तक नहीं पहुंच सकेगा। कोई व्यक्ति थैला और ब्रीफकेस के साथ दिखने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

सीएम का काफिला तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र में रहेगा।  लखनऊ से स्पेशल सिक्योरिटी दस्ते ने पहुंचकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जायजा लिया। भाजपा के पदाधिकारियों को भी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।  एनएसजी टीम शनिवार को बरेली पहुंच गई। एयरबेस, सर्किट हाउस और विकास भवन का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ सुरक्षा पर मंथन किया गया। सादी वर्दी में एलआईयू के अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एयरबेस से लेकर विकास भवन तक के रास्ते को पुलिस ने पांच सेक्टर में बांटा है। एयरफोर्स बेस से सौ फुटा रोड और बजरंग ढाबा तक दो सेक्टर का सुरक्षा प्रभारी एसपी क्राइम मार्तण्ड प्रकाश को बनाया गया है। वहीं बाकी तीन सेक्टरों के सुरक्षा प्रभारी शाहजहांपुर के एसपी रमेश कुमार रहेंगे। पुल, पुलिया और मोड़ पर विशेष सुरक्षा रखी जानी है। ऊंचे भवनों पर टॉफ रूफ सिक्योरिटी के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। करीब 25 से ज्यादा भवन चिह्नित किए गए हैं।  

एयरबेस के तीन किमी में तलाशे गए संदिग्ध
त्रिशूल एयरबेस के तीन किमी में कोई संदिग्ध प्रवेश नहीं कर सकेगा। शनिवार शाम से ही चेकिंग शुरू  हो गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर गीतेश कपिल की अगुवाई में अभियान छेड़ा गया। त्रिशूल एयरबेस के पास सीएम सुरक्षा का प्रभारी सीओ तीन इंदु प्रभा सिंह को बनाया गया है।   
विज्ञापन


14 गाड़ियों का होगा काफिला 
मुख्यमंत्री के काफिले में 14 गाड़ियां शामिल होंगी। इस काफिले के आगे डेमो स्क्वाड चलेगा, जो सुनिश्चित करेगा कि कोई प्रदर्शनकारी काफिले के सामने न आए। काले झंडे न दिखाए जाएं। इस काफिले में एंबुलेंस और जैमर भी मौजूद रहेगा। इस फ्लीट के प्रभारी सीओ रमनपाल को बनाया गया है। 

दो अस्पताल में बने सेफ जोन 
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज और मिशन अस्पताल को सेफ जोन अस्पताल बनाया गया है। मुख्यमंत्री के लिए ब्लड डोनर की भी व्यवस्था रखी गई है। 12 क्यूआरटी टीमें लगातार मूवमेंट में रहेंगी। एक महिला थाना, दो सर्किट हाउस और दो विकास भवन में तैनात रहेंगी। बाकी रूट पर तैनात रहेंगी। 

व्हाट्सऐप पर पुलिसकर्मी भेजेंगे तस्वीरें 
एसएसपी ने रविवार दोपहर 12 बजे सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्पॉट पर ब्रिफिंग करने की हिदायत दी है। सभी पुलिसकर्मी व्हाट्सऐप पर तस्वीर भेजकर तैनाती की पुष्टि करेंगे। ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें