बरेली। बिजली कनेक्शन चेकिंग दल पर लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों के तेवर देख टीम भाग खड़ी हुई। इससे अफरातफरी मच गयी। मामला प्रेमनगर थाना में दर्ज कराया गया है।
गुरुवार दोपहर में एसडीओ किला अब्दुल्ला खां अपने सहयोगी जेई आरसी श्रीवास्तव और अरूण प्रधान आदि को लेकर रामलीला मैदान स्थित त्रिलोक पुरम में बकाया बिल और कनेक्शन चेक करने गए। टीम जब बीना देवी का कनेक्शन चेक किया गया तो पता चला कि पिछले दिनों बिल बकाया होने पर काट दिया गया था, लेकिन उपभोक्ता ने बाद में जबरन लाइन जोड़ ली। चेकिंग दल ने इसकी जानकारी लेने की कोशिश तो राकेश सिंह आदि ने विरोध जताने लगे। एसडीओ ने इसे चोरी बताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी तो राकेश और उसके सहयोगी हमलावर हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा निकाल लिया और पिटाई शुरू कर दी। इससे टीम में भगदड़ मच गयी। एसडीओ किला, लाइनमैन रविकांत, राजेंद्र कुमार आदि को ज्यादा चोटें आयीं। घायलों ने अपना मेडिकल कराया। एसडीओ और जेई ने थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज कराया है। राकेश जय वैष्णो ट्रेडर्स नाम से बिल्ंिडग मैटेरियल दुकान चलाता है।
तीन राइस मिलों में बड़ी चोरी मिली
रिछा स्थित तीन राइस मिलों बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गयी है। राइस मिलों में सीधे चोरी होने की शिकायतें लगातार आ रही थीं। इसलिए चीफ इंजीनियर बीके शर्मा ने राइस मिलों चिन्हित करायीं। बुधवार में चीफ ने एसई ग्रामीण तारिक वारसी से खास टीम बनवायी और रात में ही चिन्हित राइस मिलों पर चेकिंग को रवाना करा दिया। विजीलेंस प्रभारी ओमवीर त्यागी, जेई कमलेश राम, राजू सागर, बबलू कुमार आदि ने अल बरकत इंडस्ट्रीज में 125 केवीए, करीम राइस इंडस्ट्रीज और खोहटूर राइस मिल में 54- 54 केवीए चोरी होती पकड़ ली। इन तीनों मिलों में मीटर और सीटीपीटी बाईपास कर सप्लाई हो रही थी। इससे पहले विभाग इतनी बड़ी चोरी नहीं पकड़ी है। इसकी जानकारी खुद चेयरमैन संजय अग्रवाल और एमडी शमीम अहमद ली। तीनों राइस मिल कनेक्शनों से एक करोड़ रुपये ज्यादा जुर्माना आदि राजस्व मिलेगा। विजीलेंस ने थाना देवरनिया में मामला दर्ज कराया है।