फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी दिलाने के नाम पर ठग लिया

Tue, 30 Dec 2014 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा (उत्तराखंड) का होशियार कहने को तो विकलांग है लेकिन उसने कैंट के बरकली गंज गांव के चंद्रपाल उर्फ पप्पू प्रजापति को उसकी रिश्ते की बुआ के जरिए शादी का झांसा देकर फंसा लिया। होशियार बहेड़ी की रहने वाली दो बच्चों की मां को ले आया और पप्पू को उसे दिखाकर 35 हजार रुपये झटक लिए और भाग गया। महिला भी भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन बिचौलिया महिला और पप्पू ने उसे पकड़कर खींच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाल ले आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना बहेड़ी के देवरनिया गांव के सोहनलाल की करीब एक महीने पहले खटीमा के होशियार से मुलाकात हुई। जान पहचान होने पर घर आना-जाना भी शुरू हो गया। सोहनलाल की पत्नी कन्यावती ने एक दिन होशियार को बताया कि उसके रिश्ते के भतीजे पप्पू की शादी नहीं हुई है, कोई लड़की हो तो वह रुपये भी खर्च कर देगा। इस पर होशियार ने 35 हजार रुपये खर्च करने पर शादी के लिए लड़की ढूंढ देने का वादा किया। होशियार से हरी झंडी मिलते ही कन्यावती मायके बरकलीगंज पहुंच गई। उसने पप्पू से रुपयों का इंतजाम करने को कहा। पप्पू ने गांव के ही ओमपाल यादव के नाम चार बीघा जमीन गिरवी रखकर रुपयों का इंतजाम कर लिया। होशियार ने सोमवार की शाम को लड़की लेकर जंक्शन पर आने की बात कही। सूचना पर कन्यावती पप्पू को लेकर कार से जंक्शन पर पहुंच गई। होशियार के साथ बहेड़ी की रहने वाली शादीशुदा लक्ष्मी देवी नाम की महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति था। होशियार ने बुजुर्ग को महिला का पिता बताया। चाय-पानी के बाद होशियार और महिला कार में बैठ गए। कन्यावती के इशारा करते ही पप्पू ने होशियार को 35 हजार रुपये दे दिए। इसी दौरान बुजुर्ग कहीं खिसक गया। कुछ ही देर बाद होशियार कार से कूदकर भाग गया। महिला ने भी भागने की कोशिश की लेकिन कन्यावती और पप्पू ने उसे दबोच लिया। जंक्शन गेट पर हाथापाई की सूचना पर चौकी से पुलिस कर्मी पहुंच गए। वे कन्यावती, पप्पू और उस महिला को कोतवाली ले आए। प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि शादी का झांसा देकर पप्पू के साथ ठगी की गई है। उसकी तरफ से मुकदमा लिखकर महिलाओं को जेल भेजा जाएगा। होशियार और उसके साथी की भी गिरफ्तारी होगी।

मेरे बच्चों को कौन पालेगा
होशियार के साथ आई महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा नौ साल और छोटा आठ साल का है। उसकी शादी बहेड़ी के ही सत्यप्रकाश से हुई थी। पति से उसका दस साल से मुकदमा चल रहा है। जेल चली गई तोे बच्चों को कौन पालेगा।
विज्ञापन


25 हजार रुपये मंगाकर दिए
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ी गई लक्ष्मी देवी ने पप्पू के  25 हजार रुपये किसी परिचित से कहकर मंगवा  दिए थे लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने उसे किसी भी हाल में छोड़ने से इनकार कर दिया।

यह शादी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग है
प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि होशियार और उसके साथ के लोग मानव तस्करी का कारोबार करने वाला तो नहीं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल तो यही पता लगा है कि यह शादी के नाम पर ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें