फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! शहर में पुलिस नहीं लुटेरे हैं अलर्ट

Wed, 18 Oct 2017 01:54 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्योहार आते ही शहर में लूट की वारदातें बढ़ गई हैं। अफसर पुलिस के अलर्ट होने के दावे कर रहे हैं लेकिन यहां तो बदमाश अलर्ट हैं। पुलिस की चौकसी को धता बताकर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सीबीगंज, इज्जतनगर, प्रेमनगर, बारादरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की कई घटनाएं कीं। पुलिस दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक सड़कों पर सघन चेकिंग करती रही, उधर बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देते रहे।
 
वर्दी पहने युवक ने महिला की चेन लूटी 
सीबीगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। आईटीआर फैक्ट्री में असिस्टेंट मैनेजर रहे संजय अग्रवाल परिवार के साथ आईटीआर कॉलोनी के बंगला नंबर नौ में रहते हैं। सोमवार दोपहर 12.15 बजे संजय अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल घर से पैदल थाने के पास दुकान से दूध की थैली लेने जा रही थीं, तभी चौक नंबर एक के पास पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार लुटेरे ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। थाना प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज शोएब खान ने बताया महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

-------------------



युवक से मोबाइल लूटा 
डीडीपुरम चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने रंजित अग्रवाल से मोबाइल लूट लिया। रंजित प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह सोमवार शाम घर के बाहर टहलकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। कुछ दूर तक रंजित ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। रंजित ने चौराहे पर तैनात चीता पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 

तमंचा दिखाकर चाय वाले से आठ हजार लूटे 
इज्जतनगर के गांव कलारी मेें चाय की दुकान चलाने वाले योगेंद्र गंगवार से बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आठ हजार रुपये लूट लिए। योगेंद्र के मुताबिक वह रविवार रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवक बदमाशोें ने तमंचा दिखाकर आठ हजार रुपये लूट लिए। योगेंद्र के मुताबिक, वह दिवाली पर खरीदारी के लिए कई दिनों से रुपयेे इकट्ठे कर रहे थे। 
विज्ञापन


फर्जी वकील बनकर 1.60 लाख ठगे
जमीन पर स्टे दिलाने का झांसा देकर एक स्टांप विक्रेता ने खुद को वकील बताकर सुभाषनगर की सृष्टि यादव से 1.60 लाख रुपये ठग लिए। सोमवार को सृष्टि कचहरी पहुंची और वकील को तलाशा तब पता चला कि वह स्टांप विक्रेता है। इसके बाद सृष्टि ने कचहरी में जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें