फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीनिक्स मॉल के सामने से व्यवसायी की कार लूटी

Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Businessman's car looted in front of Phoenix Mall - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बदमाशों ने असलहों के बल पर फीनिक्स मॉल के सामने से शनिवार शाम साढ़े छह बजे मिठाई कारोबारी तिलहर के सत्यप्रकाश आर्य की कार लूट ली। कार लूटने वाले लुटेरे चालक को रात में मुरादाबाद के कटघर के पास फेंककर कार लेकर फरार हो गए। चालक ने किसी तरह से रात में ही इसकी सूचना मालिक को दी। इस पर रविवार को व्यवसायी चालक को लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचे। जहां से पुलिस उसे लेकर कटघर स्थित घटना स्थल पर लेकर गई और छानबीन की। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर के तिलहर निवासी सत्यप्रकाश आर्य मिठाई के कारोबारी हैं। उनकी एक दुकान चौकी चौराहा पर भी है। जिस पर उनका बेटा प्रभाकर बैठता है। शनिवार को प्रभाकर शाम छह बजे क्रेटा कार से फीनिक्स मॉल में खरीदारी करने पहुंचा था। प्रभाकर खरीदारी करने के लिए मॉल के अंदर चला गया। जबकि कार चालक सुशील कुमार शर्मा मॉल के सामने कार लेकर खड़ा हो गया। कुछ ही देर में चार बदमाश यहां आए और कार की खिड़की खोलकर अंदर बैठे चालक को तमंचे के बल पर दबोच लिया। विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी और मय चालक के कार लूटकर ले गए। रास्ते में बदमाशों ने सुशील को अपनी कार में बैठा लिया और उसकी कार कहीं लूटकर ले गए। आधी रात को बदमाश सुशील को मुरादाबाद के कटघर के पास फेंककर भाग गए। चालक ने बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह से इसकी सूचना व्यवसायी सत्यप्रकाश आर्य को दी और चालक किसी तरह से तिलहर पहुंचा। रविवार को व्यवसायी कार चालक को लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचे। यहां चालक ने बताया कि बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर दबोच लिया था। बरेली से कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने उसे अपनी कार में पीछे डाल लिया था और शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बदमाश उसे कटघर के पास फेंककर भाग गए। व्यवसायी ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। इज्जतनगर पुलिस कार चालक सुशील को घटना स्थल पर कटघर ले गई और मामले की छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर गीतेश कपिल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। 

तीस साल पुराना चालक है
व्यवसायी सत्यप्रकाश आर्य का कहना है कि उनका चालक सुशील कुमार शर्मा पिछले तीस साल से उनकी कार चला रहा है। उन्हें उस पर पूरा भरोसा है। जबकि पुलिस उस पर ही शक जताते हुए उसे मुरादाबाद घटना स्थल पर लेकर गई है। 
विज्ञापन


चीनी से भरा ट्रक भी लुटा था इज्जतनगर क्षेत्र में
इज्जतनगर के थाना प्रभारी रहे रामगोपाल शर्मा के कार्यकाल में पीलीभीत रोड पर स्थित ढाबे से बदमाश चीनी से भरा ट्रक लूट ले गए थे। पुलिस ने यह ट्रक हापुड़ के पास से खड़ा हुआ बरामद किया था, जबकि इससे चीनी गायब थी। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें