फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी-बबली मांग रहे हैं पांच-पांच हजार

Wed, 01 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राम गंगा स्थित कांशीराम आवासों में रहने वालों को बंटी-बवली नाम के दो सफेदपोश धमका रहे हैं । वे कहते हैं कि मकान में रहना है तो पांच-पांच हजार रुपये दो। आप लोगों के मकान कैसिंल हो गए हैं, क्योंकि  अवैध तरीके से रह रहे हो। उनमें से अधिकांश ने कलक्ट्रेट आकर देखा तो उनके नाम मकान का आवंटन यथावत है। अभिलेख देखे तो उन्होंने राहत महसूस की। उन्हीं से कई ने डीएम कार्यालय में शिकायत की है कि उन पर पांच-पांच हजार रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 मंगलवार दोपहर को डीएम कार्यालय में रामगंगा स्थित कांशीराम नगर कालोनी निवासी गोरिया, मिथलेश, पूजा, पिंकी, धनेश्वरी देवी आदि पहुंची थीं। इन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध रुप से पांच - पांच हजार रुपये मांगने वाले बबली व बंटी की शिकायत की। उनका आरोप है कि ये दोनों कालोनी में सपा का झंडा लगी गाड़ी से आते हैं और जबरन पांच - पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। धनराशि न देने पर मकान खाली कराने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और जांच कराने के आदेश किए हैं।
इस दौरान कई परिवार  ऐेसे भी पहुंचे जो कि इन मकानों में रह रहे हैं। उनके मकान छह महीने पहले जांच के दौरान दूसरे परिवारों के रहने की पुष्टि होने पर निरस्त कर दिए गए थे। उनका तर्क है कि जिस दिन जांच के लिए अधिकारी पहुंचे थे, उस दिन वह घर से किसी काम के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें