फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के गोदाम से चोरों ने नौ लाख उड़ाए

Sun, 05 Jun 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन गुप्ता के गोदाम के शटर के ताले काटकर अंदर घुसे चोर सेफ में रखे नौ लाख रुपये चुरा ले गए। नकदी के अलावा चोरों ने कोई सामान छुआ तक नहीं। इससे पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि फिर भी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

शहामतगंज मंडी स्थित शेर सिंह बिल्डिंग में भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन गुप्ता और अभय गुप्ता का तेल के पीपे रखने का गोदाम है। क्योंकि भाजपा नेता तेल के थोक कारोबारी हैं। शुक्रवार रात 10 बजे वह गोदाम बंद कर घर चले गए। रात तीन बजे लेबर को ट्रक से सामान उतारकर गोदाम में रखना था। बकौल सचिन गुप्ता, जब उनकी लेबर गोदाम पर पहुंची तो उसका शटर आधा उठा था और ताले टूटे थे। जब उनको इसकी सूचना मोबाइल से मिली तो वह रात में ही गोदाम पर आए। उन्होंने गोदाम के अंदर रखी सेफ देखी तो उसमें नौ लाख रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर केवल नगदी ले गए। सामान नहीं ले जा पाए। बारादरी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा चोरों ने गोदाम के आगे दाल वाले पंडित जी की दुकान में भी घुसकर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के जाग जाने की वजह से चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। 

चोरी की घटना संदिग्ध मान रही पुलिस 
भाजपा नेता के गोदाम से हुई नौ लाख की चोरी को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक अब के बैंकिंग युग में ज्यादातर व्यापारी गोदाम या दुकान में इतनी बड़ी रकम छोड़कर नहीं जाते। फिरये इतनी बड़ी रकम घर लेकर क्यों नहीं गए। रात तीन बजे अगर चोर आए भी तो उनको पहले से कैसे पता था कि नौ लाख की नगदी सेफ में रखी है। चोरों ने गोदाम में रखे तेल और घी के टिन इधर उधर क्यों नहीं फेंके। व्यापारी को सामान सलीके से रखा मिला। रात को तीन बजे अगर ट्रक से माल उतरवाना था तो केवल उसे लेबरों के भरोसे कैसे छोड़ दिया गया। लेबरों के साथ गोदाम के मालिक या उनके घर के सदस्य क्यों नहीं आए। शहामतगंज चौकी इंचार्ज अमित खारी का कहना है कि वह प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रहे हैं। इसलिए इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें