फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर रोड पर पशु कारोबारियों से डेढ़ लाख की लूट

Tue, 02 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीसलपुर रोड पर एसआर इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क पर कीलें गाड़कर ट्रक रोका और उसमें सवार चार पशु कारोबारियों से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। मामला थाना बिथरी चैनपुर इलाके का है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। 
विज्ञापन

थाना बारादरी के एजाज नगर गौटिया के रहने वाले शहवान पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। रविवार को वह अपने बड़े भाई मुन्ने, जोगीनवादा के रहने वाले उस्मान, आसिफ और किला के मोहल्ला कटघर के रहने वाले सलीम उर्फ नत्थू के साथ फैजाबाद जिले के जुबैरगंज के पशु बाजार से ट्रक में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रक  ओमप्रकाश चला रहा थे। ट्रक में शहवान, उस्मान और नत्थू के आठ पशु थे। सोमवार को तड़के करीब सवा तीन बजे सड़क में कील गाड़कर बदमाशों ने ट्रक के अगले पहिए में पंचर कर दिया। पंचर होने पर जैसे ही ट्रक बीसलपुर रोड पर रुका पांच बदमाशों ने आकर उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने तीन असलहाधारी साथियों को और बुला लिया। शहवान ने बताया कि तीन बदमाश ट्रक के अंदर आ गए। उन्होंने असलहों के बल पर चार पशु व्यापारियों से डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों के खौफ से उन्होंने फटाफट स्टेपनी लगवाई और ट्रक को घर ले आए। बाद में पुलिस चौकी रामगंगा नगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहां से पुलिस ने पशु व्यापारियों के नाम पते लिखकर उन्हें टरका दिया। थानाध्यक्ष कमल सिंह यादव ने बताया कि पशु व्यापारियों ने उन्हें जो तहरीर दी है, उसे जीडी में दर्ज कर लिया है। तहरीर में उन्होंने रुपये लूटे जाने का जिक्र नहीं किया है। यह जरूर बताया कि है कि ट्रक में पंचर होने पर तीन-चार बदमाश आ गए थे। इसी बीच कावंड़ियों की गाड़ी आ जाने पर वह भाग गए।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें