फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने सराफ को दिन दहाड़े लूटा

Sun, 05 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। तीन बाइक सवार लुटेरों ने गांव से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सराफ को दिन दहाड़े लूट लिया। लुटेरे सराफ से छह सौ ग्राम चांदी और मोबाइल लूटकर ले गए। जिसकी कीमत 30 हजार से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के बाद एक संदिग्ध बाइक भी पकड़ी है।  थाना क्षेत्र के गांव मेहतरपुर करोड़ से सराफा व्यापारी कृपाशंकर अपने भांजे के साथ शनिवार सुबह 10 बजे नरियावल स्थित अपनी दुकान पर बाइक से आ रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सामने से सफेद रंग की अपाचे बाइक आती दिखी। इस पर तीनों लुटेरे सवार थे। लुटेरों ने पहले सराफ की बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। एक लुटेरे ने सराफ के भांजे को रोके रखा और बाकी दो लुटेरे उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में छह सौ ग्राम चांदी और मोबाइल फोन था। सराफ के अनुसार चांदी की कीमत 24 हजार और मोबाइल की कीमत आठ हजार होगी। लुटेरों ने विरोध करने पर सराफ और उसके भांजे के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने लुटेरों की तलाश में छापेमारी की। इसमें एक संदिग्ध बाइक पकड़ी गई। सराफ से इस बाइक की पहचान कराई जा रही है। लुटेरों को ट्रेस कर जल्द पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें