फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने दो महिलाओं का बैग लूटा

Fri, 09 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने दो महिलाओं का बैग लूटा
विज्ञापन

बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बाइक सवार लुटेरे फिर सक्रिय हो गए हैं। बदमाशों ने बृहस्पतिवार को शहर के धोबी चौराहे और फतेहगंज पूर्वी में दो महिलाओं के बैग उड़ा लिए। दिनदहाड़े लूट की वारदात से लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को रामनगर कॉलोनी ममता चक्रवर्ती अपनी बहन राधिका के साथ दवा लेने को निकली थी। रास्ते में धोबी चौराहे के पास बाइक सवार लुटेरों ने ममता के हाथ के बैग छीन लिया। उसके बैग में दो हजार रुपये, मोबाइल आदि सामान था। फतेहगंज पूर्वी में कुठला जलालपुर की पूर्व प्रधान रामबेटी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आलू की बुवाई को बैंक ऑफ  बड़ौदा की स्थानीय शाखा में केसीसी से पचास हजार रुपये दोपहर साढे़ बारह बजे निकाले थे। इन्हें अपने थैले में रखकर वह घर जाने को हाईवे स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सामने से अकेली ही पैदल गुजर रही थीं। उसी समय काली पल्सर बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आए। उन्होंने झपट्टा मारकर उनका थैला छीना और तेजी से बाइक लेकर फरीदपुर की ओर फरार हो गए। वह चीखती ही रह गईं। पूर्व प्रधान की सूचना से हैरत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने बैंक में जाकर भी जानकारी जुटाने की कोशिश की। बाद में अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि पचास हजार की रकम लेकर पूर्व प्रधान का इस तरह अकेले गुजरना समझ नहीं आ रहा। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें