फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को टाटा मैजिक दिलाने पर छोटे बेटे ने की थी मां की हत्या

Fri, 10 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Big brother to take the Tata Magic mother's murder was the younger son - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
केसरपुर गांव की 60 वर्षीय नायदा बेगम की हत्या उसके छोटे बेटे ने ही बड़े भाई को गुजर बसर के लिए टाटा मैजिक दिलाने की खुन्नस में की थी। नायदा का छोटा बेटा बुधवार को उसे दवा दिलाने के बहाने घर से ले गया और उसका चेहरा कुचलने के बाद दोनों आंखें फोड़ कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपी लड़के को हिरासत में भी ले लिया है। 
विज्ञापन

केसरपुर गांव बुधवार अपराह्न 12 बजे एक 60 साल की महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसकी शिनाख्त गांव निवासी आइद खां की पत्नी नायदा के रूप में हुई। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि छानबीन में पता चला कि महिला की हत्या मुंह दबाने के बाद चेहरा कुचलकर आंखें फोड़कर की गई। पोस्टमार्टम में भी महिला का मुंह दबाने के बाद सांस बंद होने और चेहरे और आंखों पर चोटें से होना पाया गया है। कोतवाल के मुताबिक, महिला के घरवालों ने ही उसके छोटे बेटे मुर्सलीन उर्फ छोटा पर नायदा की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया गया कि नायदा के पति आइद खां खेती किसानी करते हैं। उनके पांच बेटे हैं। जीन बेटे शिब्दे खां, साजिद और बाजिद खां दिल्ली में काम करते हैं। जबकि बड़ा बेटा मुजाहिद और छोटा बेटा मुर्सलीन उर्फ छोटा मां बाप के पास ही रहता है। मां बाप ने मुजाहिद को गुजर बसर करने के लिए अपने स्तर से टाटा मैजिक वाहन दिला दिया। इसी से मुर्सलीन मां से खुन्नस रखने लगा। वह बुधवार को नायदा को सिरौली दवा दिलाने के बहाने से घर से ले गया। मुर्सलीन ने मां की हत्या करने के इरादे से उसे मुख्य सड़क से ले जाने की बताए बाग में ले गया और यहां मौका पाकर उसने पहले मुंह दबाकर चेहरा कुचला और फिर आंखें फोड़ दीं। मुंह दबाने से सांस रुक गई और चेहरे पर आंखों में चोट आने से महिला की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि मुर्सलीन को हिरासत में ले लिया गया है। घरवालों ने महिला का दफीना करने के बाद तहरीर देने की बात कही है, जिसके आधार पर मुर्सलीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसको शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें