फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुता के सिंघई गांव में फायरिंग

Fri, 22 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। प्रधानी की रंजिश के चलते सिंघाई कला गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और फायरिंग हो गई। इस दौरान ग्राम प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को जिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना भुता के ग्राम सिंघाई कला में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक पक्ष के मासूम अली व वासिफ  फरीदपुर से दवाई लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इश दौरान गांव के पास ग्राम प्रधान नईम खां व आसिफ  ने मासूम अली की मोटर साइकिल रुकवा ली। कहा की गाड़ी से नीचे उतर करकर आओ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज शुरू होने पर दोनों पक्षों के लोग घरों से लाठी डंडे और शस्त्र लेकर निकल आए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के मासूम अली व वासिफ  और दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान नईम खां और उसका रिश्तेदार आसिफ  अली छर्रे व लाठी डंडे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बरेली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में मासूम अली और दूसरे पक्ष का आसिफ  की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गौरव सिंह यादव और एसआई मनोज मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।पुलिस ने दोनों पक्षों के घरों में जाकर देखा, महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। एसओ ने बताया कि विवाद की वजह पुरानी रंजिश है। अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी।
 एक माह पहले भी हुआ था विवाद
एक महीना पहले भी चकबंदी करने आए कर्मचारियों और ग्रामीणों की बैठक में चकबंदी होने व न होने को लेकर इन्हीं दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए और फायरिंग भी हुई थी। इस दौरान दोनों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। मामले में मुकदमा थाना भुता में दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों के मुल्जिमों को 41 ए का नोटिस देकर मामला निपटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें