फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद भोजीपुरा में तनाव 

Tue, 13 Feb 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों के दो गुटोें में मारपीट होने के बाद सोमवार देर रात तनाव फैल गया। छात्रों के दोनों गुट दो अलग-अलग समुदाय के थे। भोजीपुरा पुलिस ने देर रात एक घायल दलित छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य मानसिंह ने भोजीपुरा पुलिस को घटनाक्रम की तहरीर सौंप दी। मामला दो समुदायों का होने की वजह से पुलिसबल स्कूल पर तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंदर डोहरा गौटिया में रहने वाले रिक्शा चालक इतवारी लाल के बेटे कुलदीप कुमार (17) बारहवीं का छात्र हैं। वह हास्टल में रहकर पढ़ाई करता हैं। जिला अस्पताल में उसने बताया कि रविवार शाम को विद्यालय की मेस में खाने की लाइन में आगे लगने को लेकर दसवीं और ग्यारहवीं के छात्रों से मारपीट हुई थी। इस दौरान शिक्षकों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। कुलदीप के साथ पढ़ने वाले छात्र कविंद्र ने बताया कि सोमवार शाम करीब आठ बजे दोनों आरोपी छात्र अपने पिता और समुदाय के दर्जन भर लोगों के साथ विद्यालय के हास्टल के अंदर घुस आए। सभी लोग हाकी, डंडों और सरिया से लेस थे। जहां भी छात्र मिले उनकी पिटाई करते चले गये। सबसे ज्यादा कुलदीप की पिटाई की गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बाहरी तत्वों ने एक घंटे तक किया उत्पात 
करीब एक घंटे तक विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल रहा। विद्यालय के प्राचार्य मान सिंह भी मौके पर पहुंचे, उस वक्त तक आरोपी छात्र भाग चुके थे। भोजीपुरा थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुलदीप को जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


एक्स रे से फ्रैक्चर का चलेगा पता 
जिला अस्पताल के डॉ. केके निर्मल ने कुलदीप का चेकअप करने के बाद बताया कि नाक में सूजन है। सिर, हाथ और पैर में चोटें हैं। हड्डियों में फ्रैक्चर जांचने के लिए एक्स रे कराया जा रहा है। भोजीपुरा इंस्पेक्टर के मुताबिक बाकी छात्रों को मामूली चोटें आई थी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी के रहने वाले हैं। तहरीर आने के बाद लिखा पढ़त की जाएगी। कोतवाली पुलिस ने भी रात में जिला अस्पताल पर पूछताछ की। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी आ चुकी है। पीड़ित छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें