बरेली। गली मनिहारन में खरीददारी करने आई ब्यूटीशियन की स्कूटी से एक उचक्का पर्स उड़ा ले गया और पर्स में रखे एटीएम कार्ड से उसने 29 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर सब्जी मंडी के पास रहने वाली पूर्णिमा मेहरोत्रा ब्यूटीशियन हैं। वह घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। पूर्णिमा शनिवार दोपहर के समय बाजार में खरीददारी करने निकली थीं। कुतुबखाना स्थित गली मनिहारिन में उन्होंने स्कूटी खड़ी कर दी, जिसमें आगे उनका पर्स रखा था। कोई उचक्का पर्स उड़ा ले गया। पर्स में उनका बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड था, जिसके पीछे उसका पासवर्ड भी लिखा था। जिससे उचक्के ने पूर्णिमा के खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने पर पूर्णिमा घबरा गईं और व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा के साथ कोतवाली पहुंचकर सूचना दर्ज कराई।
एटीएम कार्ड खोने पर यह करें
1- अगर आपको एटीएम कार्ड खो जाए तो परेशान न हों, तत्काल संबंधित बैंक काल सेंटर को सूचित करें।
2- कार्र्ड चोरी होने पर काल सेंटर अथवा संबंधित बैंक को सूचित कर एटीएम कार्ड ब्लाक करा दें।