फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से गैंगरेप के विरोध में फरीदपुर बाजार बंद

Sat, 07 Feb 2015 01:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रक पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम लगाने वालों को खदेड़ दिया। माहौल बिगड़ता देख कस्बे में आरएएफ, वज्र वाहन समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि एक और आरोपी सगीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक दो आरोपी आरोपी धरे जा चुके हैं, जबकि दो अन्य फरार हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

बुधवार को पांचवीं की छात्रा को अगवा कर लिया गया था। आरोप है कि उसके साथ दूसरे समुदाय के चार युवकों ने गैंगरेप किया था। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों में गुस्सा पनपने लगा। सुबह साढे़ नौ बजे तक बड़ी तादाद में छात्रा के मोहल्ले के युवकों के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष राव वीरेंद्र्र अग्रवाल, पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महावीर जायसवाल, प्रतुल अग्रवाल, डब्बू भारद्वाज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, विद्यार्थी परिषद के पुष्पेंद्र यादव आदि साहूकारा तिराहे पर इकट्ठा हो गए और बाजार बंद करा दिया। कुछ युवकों ने नेशनल  हाईवे पर जाम भी लगा दिया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक ट्रक पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए, ट्रक चालक भी घायल हो गया। ये देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रशांत शर्मा ने व्यापारी नेताओं को सभी आरोपियों को चौबीस घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो भीड़ शांत हो गई और बाजार खोल दिया गया। देर शाम एसएसपी धर्मवीर यादव ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसएसपी ने बताया कि एक और आरोपी सगीर को गिरफ्तार कर लिया गया है जो उसी जाइलो कार का मालिक है, जिससे छात्रा को अगवा किया गया था। उसके चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने साफ कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें