फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: फरीदपुर में डिश मैकेनिक के घर डकैती का खुलासा, आठ बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 02:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बीते चार दिसंबर की रात सरकड़ा गांव में डिश मैकेनिक अरविंद वर्मा के घर में घुसे दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर दो घंटे तक लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के लोगों को तमंचे की बटों से बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
डकैती डालने वाले आठ बदमाश पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदपुर के गांव सरकड़ा में डिश मैकेनिक अरविंद वर्मा के घर डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शाहजहांपुर में निगोही व सिंधौली थाना क्षेत्र में रहने वाले आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे समेत लूट का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि यह गैंग पंजाब और अन्य प्रदेशों में भी वारदात कर चुका है। डकैती का खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई गई है।

बीते चार दिसंबर की रात सरकड़ा गांव में डिश मैकेनिक अरविंद वर्मा के घर में घुसे दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर दो घंटे तक लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के लोगों को तमंचे की बटों से बुरी तरह पीटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें