फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जा करने को मारपीट, तोड़फोड़

Wed, 18 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Assault to capture houses, vandalized - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमनगर इलाके में मकान पर कब्जा करने के इरादे से एक किरायेदार ने दूसरे किरायेदार पर हमला बोल दिया। अपने साथियों के साथ जमकर मारपीट की और सामान भी तोड़कर फेंक दिया। हंगामा होता देख आए आसपास के लोगों ने मारपीट करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि छह लोग भाग निकले। आरोप है कि भागने वाले घर से जेवर और नकदी भी लूट ले गए। घटना की तहरीर प्रेमनगर थाने में दे दी गई है। 
विज्ञापन

मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ का है। यहां के मुकुट बिहारी के मकान में नरेश चंद्र सक्सेना करीब बीस साल से किराये पर रहते हैं। नरेश चंद्र फरीदपुर टेलीफोन टीटीए हैं। इसी मकान में एक और किरायेदार रहता है जो दबंग किस्म का है। मकान मालिक की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है और उनके कोई संतान नहीं थी, इसलिए दबंग किरायेदार नरेश चंद्र सक्सेना के परिवार को घर से निकालकर पूरे घर पर कब्जा करना चाहता है। नरेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे दबंग किरायेदार आठ लड़कों को लेकर उनके घर आ धमका और मारपीट शुरू कर दी। घर का सामान तोड़फोड़ कर बाहर निकाल दिया। अलमारी आदि तोड़ दी गई। उसमें रखा सामान भी फेंक दिया। यह देखकर आसपास के लोग आ गए और मारपीट करने वालों को घेर लिया। यह देख छह लोग भाग गए, जबकि दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पकडे़ गए युवक यूनुस और तरुन का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। झगड़ा करने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। 
जेवर लूटने का भी आरोप
नरेश चंद्र सक्सेना की पुत्रवधू शालिनी सक्सेना ने बताया कि मारपीट करने वालों ने उसकी अलमारी आदि तोड़कर उसमें रखे दो सोने के सेट, हार, 70 हजार रुपये नकद आदि सामान लूट लिया और भाग गए। परिवारवालों का कहना है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। वे इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें