In the examination of the literacy coordinator Reason for change, change
- फोटो : File Photo
एक ओर चीफ इंजीनियर जोन में सैनिटेशन अभियान चलवा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्राइवेट कर्मी इसमें पलीता लगा रहे हैं। राजेंद्रनगर उपकेंद्र पर प्राइवेट कर्मी ने नगर विधायक के पत्र पर टिप्पणी करने के साथ ही महिलाओं से भी अभद्रता कर दी। जानकारी मिलते ही विधायक खुद जा धमके तो अफरातफरी मच गई। हंगामा ज्यादा होने पर विभाग ने पटल लिपिक और प्राइवेट कर्मी को हटा दिया।
भूड़ निवासी रेखा रानी घरेलू कनेक्शन लेने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रही थीं। जेई महेंद्र सिंह ने आवेदन पत्र स्वीकार कर रसीद कटवाने के निर्देश दिए, लेकिन पटल लिपिक नहीं मिल रहा था। परेशान महिला आवेदक ने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार से संपर्क किया और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक जी ने तुरंत पत्र लिख दिया। गुरुवार में रेखा अन्य लोगों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचीं और रसीद कटवाने के लिए लिपिक से संपर्क किया।
लिपिक की सीट पर बैठे प्राइवेट कर्मी प्रशांत ने कह दिया कि विधायक तो पत्र लिखते रहते हैं। इस ब्यान से आवेदक भड़क गए और विधायक जी को मामले की जानकारी दी। विधायक डॉ. अरुण तुरंत दलबल सहित मौके पर जा धमके और अभद्रता करने वाले कर्मी को चिह्नित किया। बताया गया कि लिपिक विनोद गौतम इधर-उधर गए थे, इसी दौरान प्रशांत बैठ गया और अभद्र टिप्पणी कर दी।
नगर विधायक डा. अरुण ने अधिशासी अभियंता नंदलाल से फोन पर संपर्क किया और उपकेंद्र पर हो रही अराजकता से अवगत कराया। नंदलाल ने पटल लिपिक विनोद गौतम को तुरंत खंड कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया। उनके स्थान पर बृजेश शर्मा को अतिरिक्त कार्य सौंपा है, जबकि प्राइवेट कर्मी प्रशांत को प्रेमनगर थाने के हवाले कर दिया।
प्राथमिकता से दें कनेक्शन
अधिशासी अभियंता नंदलाल ने कहा कि विभाग में सैनिटेशन अभियान चल रहा है। इसमें नए कनेक्शन और बकाया बिल वसूली भी होनी है। लाइन से सीधे चोरी कराने वाले प्राइवेट कर्मी भी चिह्नित हो रहे हैं। उन्होंने सभी एसडीओ और जेई से कहा है कि नए कनेक्शन प्राथमिकता से जारी किए जाएं, शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है।