फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेजन होटल में कैंटीन संचालक के बेटे से मारपीट, हंगामा

Sun, 24 Jan 2016 01:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अकेजन टावर होटल के मालिक के बेटे ने कैंटीन संचालक के पुत्र गौरव शर्मा की पिटाई कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने मामले में आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज करके उसका मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी को कई घंटे कोतवाली में बैठाने के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में जंक्शन रोड स्थित अकेजन टावर होटल में सिठौरा रोड, शांति विहार, सुभाषनगर निवासी वेदप्रकाश शर्मा कैंटीन चलाते हैं। शनिवार उनका बेटा गौरव शर्मा कैंटीन में पहुंच गया। गौरव का आरोप है कि उसके आते ही होटल मालिक के बेटे ने पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने उसे कमरे में बुलाकर पीटना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाया तो हंगामा खड़ा हो गया। होटल में काम करने वाले लोगों के पहुंचने पर उसे छोड़ा। मारपीट करने से उसके होठ में चोट लगी है। गौरव ने मामले में एनसीआर दर्ज करा दी। इस पर कोतवाली पुलिस आरोपी को ले आई। इसी बीच होटल मालिक भी अपनी तहरीर लेकर एसपी सिटी के पास पहुंच गए। एसपी सिटी ने उन्हें आड़े हाथ लेकर कहा कि कैंटीन संचालक के बेटे को पीटकर आने के बाद लूट की झूठी रिपोर्ट लिखवाने आए हो, ऐसा नहीं होगा। आपके आरोपों की जांच करा लेते हैं। पीटे गए युवक के आरोपों की भी जांच हो रही है। इस पर होटल मालिक वहां से चले आए। करीब तीन घंटे कोतवाली में बैठाने के बाद पुलिस समझौते की बात कहकर मारपीट करने के आरोपी को घर भेज दिया। हालांकि गौरव का कहना है कि उसका किसी से समझौता नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि मारपीट करने पर होटल मालिक के बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

ग्राहकों को ठगता था गौरव
होटल मालिक अनिल जायसवाल का कहना है कि कैंटीन संचालक का बेटा गौरव शर्मा ग्राहकों को ठगता है। इसलिए हमने उसे होटल में आने के लिए मना कर रखा था। इसके बाद भी वह आ जाता था। मना करने पर वह उनके बेटे पर ही सीधा हो रहा था। इसी को लेकर मामूली सी कहासुनी हो गई थी। कोई खास बात नहीं है, समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें