शंका पुल पर शुक्रवार को फिर हादसा हो गया। ओवर लोड मैक्स गाड़ी ने बाइक में सवार माता-पिता और बेटे को कुचल दिया। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैंट इलाके के नरियावल निवासी कोटेदार 50 वर्षीय मुनन बाबू अपनी पत्नी 45 वर्षीय विश्ना देवी और 20 साल के बेटे नितिन के साथ भोजीपुरा जा रहे थे। बाइक नितिन चला रहा था। सुबह 10 बजे बिलवा से भोजीपुरा मुड़ने की बजाए धोखे से नितिन बाइक चलाते फतेहगंज पश्चिमी के शंका पुल पर पहुंच गया। नितिन ने बाइक मोड़ने की कोशिश की, तभी सामने से आई मैक्स गाड़ी यूपी 25 क्यू 9878 बाइक को टक्कर मारते हुए चली गई। नितिन तो घायल हो गया, जबकि मुनन बाबू और उनकी पत्नी विश्वा देवी की मौत हो गई। नितिन को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर आया बड़ा पुत्र प्रदीप माता पिता का शव देख अस्पताल परिसर में ही बेहोश हो गया। मैक्स गाड़ी 15 साल से भी ज्यादा पुरानी और खटारा बताई जा रही है। इसमें सवारियां भी ठूंसकर भरी थीं।