फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने युवकों को रौंदा, एक की मौत

Wed, 28 Jan 2015 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बाईपास के बिलवा स्थित ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे 20 वर्षीय युवक अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उसका चचेरा भाई ललित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी इलाके के गांव बसावनपुर निवासी अर्जुन सिंह अपने चचेरे भाई ललित सिंह के साथ मीरगंज रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। बड़े बाईपास के बिलवा स्थित ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चला रहे अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे मृतक का चचेरा भाई ललित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना प्रात: लगभग छह बजे की है, उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अर्जुन फरीदाबाद की निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें