फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगंज के एसडीएम की जीप दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 11 Apr 2015 02:09 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कुंवर पंकज की सरकारी जीप शुक्रवार शाम सड़क पर खोदे गए गड्ढे में फंस गई। हादसे में नायब तहसीलदार अवधेश कुमार और होमगार्ड ओमप्रकाश घायल हो गए। दोनों को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमुख सचिव के दौरे के बाद एसडीएम की जीप रम्पुरा किसानान से लौट रही थी। हालांकि जीप में एसडीएम नहीं थे। गांव के बाहर निकलते ही सिंचाई के लिए खोदी गई सड़क के बड़े गड्ढे में अचानक जीप पहिया फंस गया। झटका लगने से गाड़ी में ले जाया जा रहा टेबल का शीशा टूट गया। शीशा पकड़कर बीच की सीट पर बैठा होमगार्ड ओमप्रकाश और ड्राइवर रमेश चंद्र की बगल की सीट पर बैठे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि दूसरे होमगार्ड, एसडीएम के अर्दली ओमपाल और दफ्तरी वहीद बाल-बाल बच गए। मीरगंज पहुंचकर तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह ने दोनों घायलों को बरेली के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। नायब तहसीलदार के सिर में सात टांके लगे हैं। कई प्रशासनिक अधिकारियों और शुभचिंतकों ने देर रात अस्पताल पहुंचकर इनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें