फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्राओं के बयान दर्ज करेगी इज्जतनगर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आईवीआरआई की तीन कश्मीरी छात्राओं के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस अब तक इनका शैक्षिक रिकॉर्ड जुटा रही थी। अब इनके बयान दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पुलिस टीम जम्मू कश्मीर भी जाएगी।
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद देश भर में जहां आतंकवाद के खिलाफ माहौल बना था वहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का चलन भी खूब रहा। देश विरोधी और सेना पर आक्षेप वाले कमेंट भी बदस्तूर जारी रहे। बुद्धिजीवी तबका भी इससे अछूता नहीं रहा। आईवीआरआई की तीन छात्राओं ने भी कश्मीर में सेना की कार्रवाई और कामकाज को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। उनके साथियों ने इस पर नाराजगी जताई तो मामला खुफिया अमले के संज्ञान में आया। तब संस्थान ने आंतरिक जांच के बाद इनकी फेलोशिप रद्द कर दी और भविष्य में ऐसे कृत्य पर निष्कासित करने की चेतावनी दी थी। हिंदू संगठनों ने मामला हल्के में निपटाने का विरोध किया और इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। खुद इंस्पेक्टर मनोज त्यागी मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीनों छात्राओं के बयान दर्ज करने के साथ ही उनके साथियों और स्टाफ से भी बात की जाएगी। इनमें से एक छात्रा काफी पहले से जम्मू में जॉब कर रही है। उसे भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें