फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब प्रकरण : एसएसपी ने कहा : पुलिस की भूमिका को लेकर भी होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध शराब को लेकर जारी सख्ती के बीच जगतपुर में बड़ी खेप मिलने के बाद चौकी पुलिस भी जांच के घेरे में आ गई है। सिर्फ एक किलोमीटर के फासले पर अवैध भंडारण की जानकारी बीट कांस्टेबल को होने की गुंजाइश एसएसपी मुनिराज जी. भी मानते हैं। उन्होंने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जाएगी। किसी पुलिस कर्मी या स्थानीय शख्स की संलिप्तता पाई आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं, जिस जगतपुर चौकी पुलिस पर शराब माफिया से दोस्ती का आरोप लग रहा है, थानेदार ने उसी चौकी के कनिष्ठ दरोगा को मामले की विवेचना सौंप दी है। यह मामला थाने में भी चर्चा का विषय बना है। आबकारी टीम के सेक्टर-2 निरीक्षक विनय कुमार निमेष की ओर से बारादरी थाने में सुधीश भटनागर, जगदीश राठौर और अक्कू कश्यप को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ शराब फैक्ट्री मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौके पर आबकारी टीम के अधिकारियों ने पत्रकारों से कहा था कि दबिश की भनक लगने पर आरोपी पहले ही फरार हो गए। उन्होंने संदेह जताया था कि छापे की सूचना लीक हो गई। ऐसे में चौकी पुलिस पर संदेह लाजिमी है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान मौके पर थाना व चौकी पुलिस की मौजूदगी रही। थाने में आबकारी टीम की ओर से दर्ज रिपोर्ट में भी जगतपुर चौकी प्रभारी गौरव विश्नोई व उनके स्टाफ को सहयोगी के तौर पर दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह यादव ने मामले की विवेचना जगतपुर चौकी के ही कनिष्ठ दरोगा अरविंद कुमार को सौंप दी है। अरविंद को कुछ समय पहले ही चौकी में भेजा गया है। चर्चा है कि जब चौकी पुलिस सवालों के घेरे में है तो थाने के किसी अन्य अनुभवी अधिकारी या दूसरे थाने की पुलिस से प्रकरण की विवेचना क्यों नहीं कराई गई।

आबकारी टीम ने थाना व चौकी पुलिस की मदद से ही कार्रवाई की है। जिस भी दरोगा को विवेचना दी गई है, उनकी जिम्मेदारी आरोपियों की समय से गिरफ्तारी और सच सामने लाने की है। उन्हें यह काम प्राथमिकता से करना होगा। मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भी जांच होगी। - मुनिराज जी., एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें