फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने सास को मिट्टी का तेल डालकर फूंका, मौत

Wed, 31 Oct 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभी तक तो सास के हाथों बहू को जलाकर मार देने के मामले ही सुर्खियां बनते थे, लेकिन रामपुर के शाहबाद में एक बहू ने मामूली झगड़ा होने के बाद अपनी सास को मिट्टी का तेल डालकर फूंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी सास ने मंगलवार को बरेली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर) के मोहल्ला जिलेदरान में रहने वाली 65 वर्षीय आशा का अपनी बहू नेहा गुप्ता से अक्सर झगड़ा होता था। परिवार के लोगों के मुताबिक 20 अक्तूबर की शाम दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद नेहा ने आवेश में आकर आशा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी आशा रानी को उनके बेटे अभिनव ने बरेली के विकास भवन रोड पर एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां नौ दिनों तक मौत से संघर्ष के बाद उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार की ओर से नेहा के खिलाफ शाहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभिनव के मुताबिक पुलिस ने उनकी पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें