फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बैंकों के अधिकारियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 31 Oct 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की उच्च शिक्षा के लिए निवेश में 59 हजार की रकम हेराफेरी के मामले में कोतवाली स्थिति इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक, मुंबई स्थित इंडसइंड बैंक के एस्क्लेशन मैनेजर, मुंबई स्थित फ्रैंक्लिन टैम्पिलटन मैनेजमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक, मुंबई स्थित एसबीआई फंड मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक, मुंबई स्थित एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लि. के प्रबंध निदेशक और कोतवाली क्षेत्र निवासी पुनीत अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में लिखी गई है। केस के वादी पुनीत अग्रवाल के मुताबिक उनकी बेटी के नाम पर खोले गए खाते से 59 हजार रुपये किसी अन्य पुनीत अग्रवाल के खाते में ट्रांसफर करके गुमराह किया गया। इस मामले में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने एसपी देहात सतीश कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी पुनीत अग्रवाल के मुताबिक बेटी लावान्या की उच्च शिक्षा दिलाने के लिए इंडसंइड बैंक की कोतवाली स्थिति ब्रांच में बचत खाता खोला था। इसके जरिये फ्रैंक्लिन टैम्पिलटन मैनेजमेंट इंडिया के ब्लूचिप फंड, एसबीआई फंड मैनेजमेंट, एचडीएफसी टैक्स सेवर फंड में निवेश किया था। सात दिसंबर 2017 को पुनीत के मोबाइल फोन पर आए मेसेज से जानकारी मिली कि फ्रैंक्लिन इंडिया ब्लूचिप के फंड के चौंतीस हजार आठ सौ ग्यारह रुपये को किसी अन्य पुनीत अग्रवाल के खाते में ट्रांसफर किया गया। कंपनी के टोल फ्री नंबर पर बताया गया कि उनके कहने पर फंड बेचा गया, लेकिन पुनीत के मुताबिक उन्होंने कंपनी को ऐसा करने के लिए नहीं कहा। बैंक से संपर्क करने पर मानवीय भूल का हवाला दिया गया। उन्हें आश्वस्त किया गया कि कोतवाली निवासी पुनीत के खाते से यह राशि दोबारा उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। लेकिन 12 दिसंबर 2017 को उन्हें फिर एक मेसेज मिला। इसमें एसबीआई फंड मैनेजमेंट ने उनके फंड को बेचकर फिर से रुपया कोतवाली निवासी पुनीत के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसी प्रकरण एचडीएफसी फंड मैनेजमेंट से संपर्क करने पर भी फंड बेचने की प्रक्रिया के बाबत बताया गया। पुनीत ने अधिकारियों को बताया कि यह सब उनकी जानकारी के बाहर हो रहा है। वहीं पहले से बेचे जा चुके फंडों का रुपया उनके खाते में दोबारा जमा नहीं कराया गया। बाद में उनके खाते में धोखाधड़ी करके हड़पी गई उनसठ हजार दो सौ तिहत्तर रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें