फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का मूवमेंट थमते ही दरिंदगी कर मार दी गई बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ पुलिस रात दो बजे तक बच्ची को तलाश करती रही। इस दौरान पुलिस ईंटों के ढेर के पास से भी कई बार गुजरी लेकिन उस वक्त बच्ची का शव नहीं मिला। पुलिस के जाने के बाद मंगलवार सुबह पांच बजे परिजन जब फिर से बच्ची को तलाशने निकले तो ईंटों के ढेर के पास उसका शव मिला। शाम करीब चार बजे हुए पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत का समय 14 घंटे पूर्व बताया गया है। इस आधार पर माना जा रहा है कि पुलिस और परिवार का मूवमेंट थमते ही दरिंदे ने बच्ची से दरिंदगी की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया और बच्ची के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर ईंटों के ढेर के पास फेंक दिया। पोस्टमार्टम में बच्ची के प्राइवेट पार्ट, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

घरवालों के मुताबिक, बच्ची ने देर से बोलना शुरू किया था, इसके चलते पिछले साल ही स्कूल में उसका नाम लिखाया गया। वह पड़ोस के ही पब्लिक स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। मंगलवार शाम करीब छह बजे मां छत पर कपड़े लेने गईं तो वह गली में निकल गई। मां के मुताबिक वह पांच मिनट में ही कपड़े लेकर नीचे आ गईं और बच्ची को खोजने लगीं। उनके साथ ही पूरा परिवार भी लग गया। इसके अलावा गली में उनका घर अंतिम है। वहीं गली बंद भी है। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति वहां आने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। करीब घंटे भर ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रात दो बजे यह खोजबीन बंद हुई। सुबह पांच बजे परिजन बाहर निकले तो बच्ची का शव मिल गया।

आसपास का रहा होगा दरिंदा करीब डेढ़ दर्जन हिरासत में
सूत्रों के मुताबिक दरिंदगी के चलते बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोटें हैं। इसके अलावा उसके गले, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें हैं। बच्ची के घर और शव मिलने वाले स्थान के बीच करीब सौ मीटर का फासला है। इस बीच करीब दो दर्जन घर हैं। पुलिस का शक है कि आसपास के घर से ही ताल्लुक रखने वाला कोई व्यक्ति घटना में शामिल है। इसके चलते पुलिस ने आसपास के ही करीब डेढ़ दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। देर रात तक थाना बारादरी में उनसे पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन


लोगों में रोष, महिलाओं ने लगाया जाम
पोस्टमार्टम के बाद जब बच्ची का शव संजयनगर पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने आरोपी की जल्दी ही गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में भी बच्ची का अंतिम संस्कार कराया गया। माहौल बिगड़ने की आशंका में देर रात तक संजयनगर में फोर्स तैनात रही।

गली में दो सीसीटीवी कैमरे, मगर रिकॉर्डिंग नहीं
पीड़िता के घर के आसपास गली में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस को इन कैमरों से बड़ी उम्मीद थी। मगर जब जांच की गई तो पता लगा कि कैमरे सिर्फ लाइव व्यू दिखाते हैं, उनमें रिकार्डिंग नहीं होती है।

कांग्रेसी पहुंचे मृतका के घर
घटना की सूचना पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन मृतका के घर पहुंचीं और परिवार को ढाढस बंधाया। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष असलम चौधरी, मो. हारिस, विजय मौर्य, मो. फैसलउद्दीन आदि भी पहुंचे।


बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें