बरेली। दो भाइयों के आपसी विवाद में बुधवार दोपहर छोटे भाई की पत्नी पर बड़े भाई ने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति की मदद से मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति ने थाना बारादरी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हजियापुर निवासी इसरार के मुताबिक उसका बड़ा भाई अबरार और भाभी शबीना षडयंत्र रचकर मां को उसके खिलाफ भड़काते रहते हैं, ताकि वह घर खाली करके चला जाए, लेकिन तमाम हथकंड़ों के बावजूद वह घर खाली करने को तैयार नहीं हुआ। इस पर बुधवार दोपहर जब वह बाजार गया था उसी दौरान भाई, भाभी और अजमल बेग ने उसकी पत्नी जेबा पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। साथ ही, घर खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसरार ने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जेबा की हालत गंभीर बताई है। मामले पर बारादरी थाना अबरार, शबीना और अजमल बेग पर रिपोर्ट दर्ज करायी है।