फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी के 50 दिन के अंदर बेटे की मौत के ड्रामा पर मां के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 24 Jul 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के दस लाख रुपये लेने के लिए मां ने बीमा कराने के पचास दिन के अंदर ही बेटे की मौत का ड्रामा रच दिया। क्लेम देने से पहले कंपनी के मैनेजर ने जांच की तो उसमें महिला ने मौत की अलग-अलग वजह लिखकर दी। विरोधाभासी बयानों पर कंपनी के अधिकारियों को शक हुआ। इसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में करने के बाद क्राइम ब्रांच की जांच में मामला सही पाया गया। सोमवार को मां के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के एक्जीक्यूटिव टेरीटेरी मैनेजर अमित सक्सेना के मुताबिक जाटवपुरा निवासी शोएब खान ने आठ मार्च 2016 को दस लाख का जीवन बीमा कराया था। एडवाइजर शेरबहादुर व सेल्स मैनेजर जितेंद्र कुमार द्वारा दस्तावेज तैयार कराए गए थे। बीमा होने के 50 दिन के अंदर ही शोएब की मौत होना बताया गया। उनकी मां शहनाज पॉलिसी की नोमिनी थी। उन्होंने बीमा रकम का क्लेम किया, जिसमें 25 अप्रैल को पेट दर्द से बेटे की मौत होने का कारण लिखा। दूसरी बार बीमा कंपनी के एजेंट को हार्टअटैक से मृत्यु होने की बात बताई। शोएब एक गैस एजेंसी में काम करता था। बताया गया कि उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। शोएब का मृत्यु प्रमाणपत्र भी दिया गया था। मां को कैंसिल चेक भी दिया जा चुका था, लेकिन विरोधाभासी बयान के बाद कंपनी के लोगों को शक हुआ। संभावना जताई जा रही है की शोएब ने मां के साथ मिलकर बीमा राशि हड़पने की साजिश रची, जिसके तहत वह कहीं गायब हो गया है। कंपनी के मैनेजर ने कोतवाली में मां शहनाज के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि क्राइम ब्रांच से शिकायत होने के बाद जांच में गड़बड़ी सामने आई थी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें