फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता रिटायर्ड बेंक अधिकारी की जमीन पर जमा रहे कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
टुल्ला: मीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार पर एफआईआर
विज्ञापन


योगी जी! भाजपा नेता अगर कब्जे करेंगे तो भूमाफिया किसे कहेंगे

रिटायर्ड बैंक अफसर ने मठ लक्ष्मीपुर में अपना चार सौ गज का प्लॉट कब्जाने का लगाया आरोप

प्लॉट के आसपास दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी


अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से योगी आदित्यनाथ लगातार भूमाफिया के खिलाफ सख्ती का संदेश देते आ रहे हैं, लेकिन अब भाजपा नेताओं पर ही जमीनें कब्जाने के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला मीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार से जुड़ा हुआ है। भद्रसेन के खिलाफ इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मठलक्ष्मीपुर में केनरा बैंक के रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने 400 वर्ग गज जमीन पर कब्जे की कोशिश करने और गोली मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिटायर्ड बैंक अफसर ने भाजपा नेता के फोन पर धमकियां देने का ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा है।
कर्मचारीनगर में रहने वाले बिशन चंद्र गुप्ता केनरा बैंक के रिटायर्ड अधिकारी है। उनके मुताबिक मठ लक्ष्मीपुर में गाटा संख्या 91 पर उनकी जमीन है। मीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार का मकान दूसरी गली में है जिसके पीछे वाली दीवार उनके प्लाट से लगी हुई है। आरोप है कि भाजपा की सरकार आने के बाद भद्रसेन गंगवार ने उनके प्लाट की तरफ अपने घर का दरवाजा खोल लिया। इसके अलावा वह उनके दूसरे प्लॉट पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बिशन चंद्र गुप्ता के मुताबिक 28 मई को भाजपा नेता का उनके पास फोन आया। प्लॉट के आसपास दिखाई देने पर भाजपा नेता ने उन्हें गोलियों से छलनी करने की धमकी दी। गुप्ता ने इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी इज्जतनगर थाने की पुलिस को सौंपी है। ऑडियो सामने आके बाद पुलिस ने भद्रसेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-------------
इतनी गोलियां मारूंगा कि पहचान में नहीं आओगे
पुलिस को सौंपा गया भाजपा नेता के फोन पर धमकाने का ऑडियो

भद्रसेन - विशनू लाला, नमस्कार...
बिशन - जी
भद्रसेन - भद्रसेन गंगवार बोल रहे हैं।
बिशन - हां, बताओ।
भद्रसेन - मेरी राय है कि या तो इस क्षेत्र को छोड़कर चले जाओ... या मेरी आंखों के सामने न पड़ो। जहां चाहो माल लूटो, लेकिन यहां नहीं, तुमने हमारे घर गुर्गे भेजे।
विज्ञापन

बिशन - कौन से गुर्गे, मैंने किसी को नहीं भेजा?
भद्रसेन - तुम्हें नहीं पता...
बिशन - हमें आपसे क्या मतलब है, वो हमारी जमीन है।
भद्रसेन - तुम तो ठगने के मकसद से रहते हो...
बिशन - क्या है वहां आपका?
भद्रसेन - अगर हमारे प्लॉट के आसपास देख लिया तो इतनी गोली मारूंगा की पहचान में नहीं आओगे।
बिशन - मैं क्या कोई माफिया हूं, मैं कहां कब्जा करूंगा?
भद्रसेन - ये मेरी लास्ट वार्निंग है तुम्हें।
--------------
यह जमीन नगर निगम की है। लेखपाल की मौजूदगी में पैमाइश की गई थी। उनका प्लॉट वहां से काफी दूरी पर है। उन्होंने प्लॉट आने के रास्ते को भी उखाड़ दिया। उन्होंने बिजली का पोल भी नहीं लगने दिया। जमीन के कागज दिखाने को कहा तो उन्होंने अपने आदमी मुझे मारने को भेजे थे। मैंने फोन पर कहा कि जबरदस्ती कब्जा नहीं करने दूंगा। मैंने कहा था मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। हमें भी आत्मरक्षा का अधिकार है। - भद्रसेन गंगवार, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें