फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोता मिला कृपाल हत्याकांड के गवाह का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सोता मिला कृपाल हत्याकांड के गवाह का बेटा
विज्ञापन

पुलिस को सुनाई अपहरण की
संदेहास्पद कहानी, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चर्चित आसाराम दुष्कर्म मामले से जुड़े कृपाल हत्याकांड मामले में गवाह का अगवा बेटा बुधवार रात घर पर ही सोता मिला। पूछताछ में उसने पुलिस को गले न उतरने वाली कहानी सुनाई है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। अपहृत के पिता ने आसाराम के गुर्गों पर शक जाहिर करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला गदियाना में रहने वाले रामशंकर विश्वकर्मा कृपाल हत्याकांड में गवाह हैं। हत्याकांड का आरोपी आसाराम का गुर्गा गोपाल पांडेय इन दिनों जेल में है। रामशंकर का 16 वर्षीय बेटा धीरज विश्वकर्मा सोमवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। परिवार वालों ने काफी तलाश की कुछ भी पता नहीं लगा। रामशंकर ने मंगलवार को सदर बाजार कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आसाराम के गुर्गों पर संदेह जताया था। रामशंकर ने पुलिस को बताया कि आसाराम दुष्कर्म मामले में गवाह कृपाल सिंह की आसाराम के गुर्गों ने 10 जुलाई 2015 को कैंट इलाके में हत्या कर दी थी। कृपाल हत्याकांड में वह खुद गवाह है। सात जून को वह कोर्ट में गवाही के लिए पेश हुआ था। अब 28 जून को गवाही के लिए कोर्ट में पेश होना है। रामशंकर की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत टीमों को धीरज की तलाश में लगा दिया। मंगलवार रात करीब 12 बजे एक पुलिस टीम गदियाना स्थित रामशंकर के घर पहुंची, यहां पता लगा कि धीरज वापस आ गया है और सो रहा है। इसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली। बुधवार को पुलिस ने धीरज से पूछताछ की। उसने बताया कि कार सवार दो लोगों ने निगोही रोड से उसको अगवा कर लिया था। यहां से वह उसे सीधे मेरठ ले गए। वहां गांधी पार्क के पास छोड़ दिया। यहां उसे एक साधु मिले उन्होंने स्टेशन पहुंचाया। ट्रेन से वह घर आ गया। धीरज की वापसी से पुलिस को राहत जरूर मिली है, लेकिन उसकी कहानी किसी के गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन

-------
वर्जन-
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया था। मंगलवार रात अपहृत धीरज अपने घर पर ही सोता हुआ मिल गया। उससे पूछताछ की गई है। मामले में तह तक जाने के लिए पड़ताल की जा रही है।
-डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें