फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपहरध : शोहदे के डर से स्कूल छोड़ा, लेकिन शोहदे ने तंग करना नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला अपराध : 2
शोहदे के डर से स्कूल छोड़ा फिर भी नहीं छूटा पीछा
एसएसपी ऑफिस में शिकायत के बाद प्रेमनगर थाने को कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने डेढ़ साल पहले शोहदे के राह चलते छेड़खानी करने पर स्कूल जाना बंद कर दिया, लेकिन शोहदे से पीछा नहीं छूटा। अब वह घर के आसपास मौजूद रहकर उसे परेशान करता है। मंगलवार को छात्रा ने एसएसपी कार्यालय में शोहदे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसएसपी ने प्रेमनगर थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर की रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी सोलह साल की बेटी जब पढ़ने जाती थी तो मोहल्ले का ही एक युवक उसे राह चलते छेड़ता था। परिवार से शिकायत करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। शोहदा अक्सर रास्ते में छात्रा का हाथ पकड़ लेता था और उससे अश्लील हरकतें करता था। उसके खौफ से छात्रा ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। कुछ दिन सब ठीक रहा, लेकिन फिर शोहदा उनके घर के आसपास घूमने लगा। एक बार वह छात्रा को धमकाकर अपने साथ भी ले गया। तब पुलिस की मदद से छात्रा मुक्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें