फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव से भाई के फोन पर आईजी ने बहन की रिपोर्ट लिखवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ने पत्नी को पीट रहे युवक को जेल भिजवाया
विज्ञापन

गुड़गांव से युवती के भाई ने किया था आईजी को फोन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। आईजी ने गुड़गांव से एक अंजान फोन पर भोजीपुरा में रहने वाली विवाहिता को बचाकर उसके पति को जेल भिजवा दिया। दरअसल, पीड़िता के भाई ने फोन करके बताया था कि उसकी बहन को जीजा बेरहमी से पीट रहा है। उसे बचा लो। इसके बाद महिला थाना और भोजीपुरा पुलिस को आईजी ने मौके पर भेजा। पीड़िता से तहरीर लिखवाकर भोजीपुरा थाने में दहेज एक्ट का मुकदमा लिखवाया गया। साथ ही पति को जेल भी भेज दिया।
विज्ञापन

भोजीपुरा में रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी अमिता सिंह के मुताबिक 16 अप्रैल, 2016 को उनकी शादी अभय से हुई थी। शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। अक्सर उनकी पिटाई की जाती थी। उनके माता-पिता को भी फोन पर परेशान किया जाता था। सोमवार को भी पति द्वारा उनकी पिटाई की जा रही थी, जब उन्होंने गुड़गांव निवासी अपने भाई को फोन करके आपबीती बताई। इंटरनेट पर बरेली पुलिस का नंबर ढूंढा तो आईजी ध्रुव कांत ठाकुर का नंबर उन्हें मिला। उन्होंने आईजी को बहन को बचाने के लिए कहा। जिसके बाद आईजी ने पुलिस को भेजकर उनकी बहन को घर से निकाला और पति को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें