फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से बचकर भागी तो जीने से गिर पड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया (बरेली)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर मुल्लापुर में अवैध संबंधों का विरोध करके पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा। जान बचाने को वह भागी तो जीने से गिर पड़ी। घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद समेत बेटी के तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिथरी क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा निवासी दुर्गाप्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी किरनबाला का विवाह डेढ़ दशक पूर्व इस क्षेत्र के अभयपुर मुल्लापुर निवासी शिक्षक शांति स्वरूप के पुत्र प्रदीप के साथ किया था। किरन के तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि प्रदीप के गांव की ही किसी युवती से संबंध बन गए थे जिसकी वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। इसी वजह से शिक्षक अपनी पत्नी माया के साथ नगर में आकर रहने लगे थे। वह अपनी दोनो नातिन सुभी 13 और दीक्षा 11 को भी अपने पास ही रखकर पढ़ा रहे थे। गांव में प्रदीप ही अपनी पत्नी किरन के साथ रहता था। आरोप कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रदीप ने बुधवार को किरन की पिटाई कर दी। किरन जान बचाकर भागी तो जीने से नीचे गिर पड़ी। बाद में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पीलीभीत ले गए। सूचना पर किरन के भाई सोमपाल और पिता दुर्गाप्रसाद भी पहुंच गए। वहां किरन की मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर क्योलड़िया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। किरन के पिता ने पति प्रदीप व सास-ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, ससुरालियों का कहना था कि मारपीट और प्रेमप्रसंग की बात गलत है, किरन को दौरे पड़ते थे। इसी की वजह से वह जीने से गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें