फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के भाई का अपहरण कर लिखवा लिया समझौतानामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म केे मामले में समझौता करने के लिए आरोपी ने पीड़िता के भाई का अपहरण कर लिया और फिर मां से जबरन समझौतानामा पर अंगूठा लगवा लिया। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत आईजी से की तो उनके आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महिला का कहना है कि छह जुलाई को फरीदापुर चौधरी निवासी रसीद खां ने उसकी 14 साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। 19 जुलाई को आईजी से शिकायत की तो पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद किया था, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की मां ने पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया तो 29 जुलाई को आरोपी ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या की धमकी देकर बेटी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए जबरन कागज पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में आरोपी ने वह कागज एसएसपी के यहां देकर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई रुकवा दी। इसके बाद 28 अगस्त को आरोपी दोबारा उनके घर में घुसा और बेटी को उठा ले जाने की कोशिश की। पीड़िता ने सोमवार को इस मामले की शिकायत आईजी से की तो उनके आदेश पर मंगलवार को बारादरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें