फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप कांड का चार दिन में खुलासा, पवन भी गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन

जीआरपी ने गैंगरेप कांड के चौथे आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से पवन परिवार समेत लापता था। एसपी जीआरपी ने घटना का जल्द खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे जीआरपी को पता चला कि गैंगरेप कांड का आरोपी पवन चौकी चौराहे के पास खड़ा होकर दिल्ली भागने की फिराक में है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पवन को दबोच लिया। इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी के साथ रेप करने वाले पवन, नासिर, अनिल और ललित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से पवन परिवार समेत लापता था। उसकी तलाश में रिश्तेदारों के घरों में भी दबिश भी दी गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। एसपी रेलवे एससी दुबे ने घटना का जल्द खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट नहीं आई है। 24/25 अप्रैल रात को चारों आरोपियों ने नाबालिग किशोरी का जंक्शन से अपहरण कर रुहेलखंड गैस एजेंसी गोदाम ले गए थे जहां चारों ने उसके साथ रेप किया था।

आटो चालकों की कुंडली खंगालेगी जीआरपी
हाल की आटो चालकों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। जीआरपी जंक्शन ने इसको गंभीरता से लेते हुए भी आटो चालकों का ब्योरा इकट्ठा करने का फैसला लिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आटो चालकों में मारपीट होना आम बात है। कभी कभी यह प्रवृति हिंसक भी हो जाती है। आटो चालक कहां के रहने वाले हैं, पारिवारिक पृष्ठ भूमि क्या है, कब से आटो चला रहे हैं, आदि तथ्य जमा किए जाएंगे जिससे रेपकांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें