फीनिक्स मॉल के सामने से दो महीने में दो क्रेटा कार को ड्राइवर सहित लूटे जाने के बाद के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने चौकी इंचार्ज गिरीश जोशी को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। एसएसपी ने बताया कि अगर तीन दिन में बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं तो चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया जाएगा। बता दें कि एसपी सिटी रोहित सिंह ने अपनी रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज की लापरवाही मानी है।
दीगर है कि एसपी सिटी ने मुरादाबाद में लग्जरी कारों को हाईटेक तरीके से लूटने वाले गिरोह के पकड़ने जाने के बाद सीबीगंज इंस्पेक्टर गणेश दत्त और बैरियर दो चौकी इंचार्ज गिरीश जोशी को मुरादाबाद भेजा था ताकि बदमाशों से पूछताछ के जरिए बरेली में लगातार कारों की चोरियां का सुराग जुटाया जा सके। जिस दौरान दोनों पुलिस कर्मी मुरादाबाद में बदमाशों से पूछताछ कर रहे थे। फीनिक्स मॉल के सामने थे गुलशन बत्रा की क्रेटा कार भी चोरी हो गई। इसके बाद एसपी सिटी रोहित सिंह ने फीनिक्स मॉल के सामने से दो महीने में दो कार चोरी होने के बाद बैरियर दो चौकी इंचार्ज गिरीश जोशी की लापरवाही मानते हुए उनकी सस्पेंड की संस्तुति की है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने भी लगातार वारदातों के बाद चौकी इंचार्ज को तीन दिन में बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश जारी किए गए हैं।